Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

जयपुर में सड़क दुर्घटना में एक महिला और उसके बेटे की मौत

जयपुर, 16 जून (भाषा) जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे नींदड़ मोड़ के पास हुई जब चौमूं से जयपुर की ओर आ रहे सीमेंट से भरे ट्रेलर ने आगे चल रही मोटरसाइकिल पर सवार मां-बेटे को टक्कर मारकर कुचल दिया।

हादसे में संगीता (40) और कृष (19) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि संगीता और कृष उदयपुरवाटी के रहने वाले थे और यहां हरमाड़ा के मनसा माता नगर में एक मकान में किराए पर रहते थे।

पुलिस के अनुसार कृष अपनी मां संगीता को मोटरसाइकिल पर बिठाकर किसी काम से जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल के मुर्दाघर भेजा गया है।

हरमाड़ा थाने के प्रभारी उदय सिंह यादव ने बताया कि ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश जारी है।

भाषा बाकोलिया जोहेब

जोहेब