Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

दिल्ली : केशवपुरम की फैक्टरी में आग लगी, कोई जख्मी नहीं

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम में शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक फैक्टरी में मंगलवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि डीएफएस को दोपहर करीब एक बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि दोपहर ढाई बजे तक आग को बुझा दिया और अब स्थान को ठंडा करने का अभियान जारी है।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा