Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

चोटिल मैट गार्बेट की जगह लोगन रोजरसन न्यूजीलैंड की टीम में शामिल

इंगलवुड (अमेरिका), 16 जून (एपी) मिडफील्डर मैट गार्बेट चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड की विश्व कप टीम से बाहर हो गए हैं।

न्यूजीलैंड ने ईरान के खिलाफ अपना पहला मैच 2-2 से ड्रॉ खेला लेकिन इससे कुछ घंटे पहले ही गार्बेट टीम से बाहर हो गए थे। अभ्यास सत्र के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।

न्यूजीलैंड फुटबॉल ने कहा, ‘‘टीम को मैट से सहानुभूति है और हमें बेहद दुख है कि वह टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।’’

न्यूजीलैंड की टीम में गार्बेट की जगह ऑकलैंड एफसी के फॉरवर्ड लोगन रोजरसन को शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड 2010 के बाद पहली बार विश्व कप में खेल रहा है। उसे ईरान, मिस्र और बेल्जियम के साथ ग्रुप जी में रखा गया है।

एपी

पंत

पंत