Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

इंडोनेशिया में 6.7 तीव्रता का भूकंप

जकार्ता, 16 जून (एपी) इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर मंगलवार को 6.7 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये।

सेंट्रल सुलावेसी प्रांत की राजधानी पालू के आस-पास भूकंप के झटके एक मिनट से ज्यादा समय तक महसूस होते रहे। पालू में करीब चार लाख लोग रहते हैं।

कई स्थानों पर नुकसान की सूचना मिली और एहतियात के तौर पर कई अस्पतालों ने मरीजों को बाहर खुले स्थानों में स्थानांतरित कर दिया, जिनमें से कुछ को ड्रिप भी लगी हुई थी।

शुरुआती भूकंप का केंद्र पालू शहर से 43 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

इसके बाद आए सबसे शक्तिशाली झटके की तीव्रता 5.2 मापी गई। सुनामी के खतरे की आशंका नहीं जताई गयी है।

इंडोनेशिया कई भूकंपीय भ्रंश रेखाओं के बीच स्थित है, जिसके कारण यहां भूकंप और ज्वालामुखीय फटना सामान्य है।

सुलावेसी के कई लोग आज भी वर्ष 2018 में आए 7.5 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप की भयावह यादों से दहशत में हैं।

तब भूकंप ने पालू को बुरी तरह तबाह कर दिया था और इसके कारण लगभग 10 फुट ऊंची सुनामी की लहरें उठी थीं और 4,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

भाषा जितेंद्र शोभना

शोभना