Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

अमेठी (उप्र), 16 जून (भाषा) अमेठी जिले के एक गांव में मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गांव मिश्रौली निवासी प्रमोद कुमार (21) का शव सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित नैया नाला के पास मिला।

पुलिस ने बताया कि कुमार के घुटने और हाथ पर हल्की खरोंच के निशान हैं। इसके अलावा शरीर पर किसी अन्य प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं।

मुसाफिरखाना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी