Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

उप्र: ट्रैक्टर-ट्रॉली की कार से टक्कर में दंपति समेत तीन लोग की मौत, तीन अन्य लोग घायल

लखीमपुर खीरी, 16 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में मंगलवार सुबह सीतापुर-शाहजहांपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने की दुर्घटना में पति-पत्नी और उनकी भतीजी की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मैगलंगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजीव सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान विमल सिंह (40), उनकी पत्नी वंदना सिंह (30) और भतीजी अलीक्षा वर्मा (22) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सभी सुलतानपुर के शास्त्रीनगर इलाके के रहने वाले थे।

पुलिस के अनुसार, हादसे में विमल सिंह के बेटे वीर पटेल, बेटी रूबी और साले आयुष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि परिवार के सदस्य हरिद्वार से सुलतानपुर लौट रहे थे कि इसी दौरान मैगलंगंज क्षेत्र में उनकी कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

भाषा सं आनन्द शोभना जितेंद्र

जितेंद्र