Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

केंद्र सरकार अमरावती और आंध्र प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

अमरावती, 16 जून (भाषा) केंद्रीय उपभोक्ता कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य की राजधानी अमरावती के लिए संपर्क सुविधा को मजबूत करने के लिए कदम उठा रही है।

केंद्रीय मंत्री ने अमरावती और राज्य की विकास परियोजनाओं के लिए केंद्र के समर्थन पर विशेष जोर दिया।

जोशी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हम राज्य की राजधानी अमरावती के लिए सड़क और रेलवे संपर्क बढ़ा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को राजधानी अमरावती के मुद्दे के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र ने अमरावती के लिए 15,000 करोड़ रुपये मुहैया कराए हैं और हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हडको) के माध्यम से 11,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त सहयोग दिया है।

उन्होंने यह भी बताया कि अमरावती को जोड़ने वाली एक विशेष रेलवे लाइन के लिए भी धनराशि मंजूर की गई है।

जोशी ने कहा कि मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तुलना में अधिक समय तक प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। साथ ही उन्होंने रेखांकित किया कि भारत ने पिछले एक दशक में महत्वपूर्ण प्रगति देखी है।

जोशी ने कहा कि 2014 से पहले, ‘‘भारत 10 वर्षों तक गंभीर रूप से गिरावट का सामना कर रही अर्थव्यवस्था था, लेकिन अब यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है।’’

भाषा खारी मनीषा

मनीषा