Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

प्रयागराज, 16 जून (भाषा) प्रयागराज जिले के एक गांव में मंगलवार सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि आज सुबह थाना मेजा के कुकुर कटवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।

उन्होंने बताया कि इन सभी के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।

यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान श्याम लाल (65), अमरावती (60) और इंद्रावती (60) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजनों द्वारा एक व्यक्ति पर हत्या का संदेह जताया गया है जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

भाषा राजेंद्र शोभना खारी

खारी