Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीर्थयात्रियों का पहला जत्था गंगटोक पहुंचा

गंगटोक, 16 जून (भाषा) कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीर्थयात्रियों का पहला जत्था नाथू ला दर्रे के रास्ते आगे की यात्रा के लिए गंगटोक पहुंच गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम यहां पहुंचे पहले जत्थे में दो समन्वयक अधिकारी और एक चिकित्सा अधिकारी समेत कुल 44 लोग है। इनमें 32 पुरुष और 12 महिलाएं हैं।

पर्यटन विभाग ने एक बयान में कहा कि सिक्किम पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष लुकेंद्र रसाइली और उप महाप्रबंधक अमित कपिल छेत्री ने एक स्थानीय होटल में तीर्थयात्रियों का स्वागत किया।

तीर्थयात्री यहां चार दिन के अनुकूलन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, ताकि वे ऊंचाई और मौसम की परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाल सकें। इसके बाद वे 20 जून को ग्यांत्से नगर के लिए रवाना होंगे, जो नाथू ला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख पड़ाव है।

भाषा खारी शोभना

शोभना