Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

मैक्सी के गोल से उरुग्वे ने सऊदी अरब को ड्रॉ पर रोका

मियामी गार्डन्स (अमेरिका), 16 जून (एपी) सऊदी अरब ने गेंद पर कम नियंत्रण बनाए रखने के बावजूद बढ़त हासिल की और आखिर में उरुग्वे के खिलाफ विश्व कप फुटबॉल का मैच 1-1 से ड्रॉ खेला।

सऊदी अरब के लिए अब्दुलेलह अल अमरी ने 41वें मिनट में रिबाउंड पर गोल किया, जबकि उरुग्वे के मैक्सी अराउजो ने 80वें मिनट में बराबरी का गोल दागा।

उरुग्वे ने दूसरे हाफ में अधिकतर समय दबदबा बनाए रखा लेकिन सऊदी अरब की रक्षा पंक्ति के खिलाड़ियों ने अच्छे बचाव किए। आखिर में मैक्सी ने गोलकीपर मोहम्मद अल-ओवैस को चकमा देते हुए रिबाउंड को गोल में तब्दील नहीं कर दिया।

ला सेलेस्टे (उरुग्वे की टीम) ने गेंद पर अधिक नियंत्रण बनाए रखा। उसने सऊदी अरब के सात के मुकाबले गोल करने के 28 प्रयास किए। मैक्सी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अपना चौथा गोल किया।

अल अमरी ने सऊदी अरब को बढ़त दिलाकर उरुग्वे के प्रशंसकों को सन्न कर दिया था। उनके शॉट को पहले उरुग्वे के फर्नांडो मुस्लेरा ने गोल में नहीं जाने दिया था। मुस्लेरा हालांकि गेंद पर नियंत्रण नहीं बनाए रख पाए अल अमरी ने फुर्ती दिखाते हुए गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

अल अमरी गोल करने के बाद घुटनों के बल बैठ गए और उन्होंने अपना सिर जमीन पर टिका दिया। उनके इस प्रयास से सऊदी अरब के प्रशंसक झूमने लगे थे। दक्षिण फ्लोरिडा में खेले गए इस मैच में स्टेडियम में सऊदी अरब के प्रशंसकों की संख्या बहुत कम थी, लेकिन उनकी आवाज इतनी जोरदार थी कि अंतर की भरपाई हो गई।

सऊदी अरब ने चार साल पहले लियोनेल मेस्सी की टीम अर्जेंटीना को 2-1 से हराकर टीम को हराकर विश्व कप में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की थी और वह यहां एक बार फिर से दक्षिण अमेरिका की अन्य टीम को हराने की स्थिति में पहुंच गया था।

उरुग्वे के पास गोल करने के कई मौके थे। पहले हाफ में अल ओवैस ने फेडेरिको विनास के बेहद करीब से किए गए हेडर को नाकाम कर दिया। इसके बाद उन्होंने 61वें मिनट में मैनुअल उगाटे और स्टॉपेज टाइम में फेडेरिको वाल्वरडे के प्रयासों को भी नाकाम किया।

यह विश्व कप इतिहास में अतीत, वर्तमान और भविष्य का भी एक मुकाबला था। उरुग्वे ने 1930 में पहले विश्व कप की मेजबानी की थी और वह 2030 में टूर्नामेंट के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक मैच की मेजबानी करेगा। सऊदी अरब 2034 में विश्व कप की मेजबानी करेगा।

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो, मियामी हीट के स्टार बाम अदेबायो, पूर्व एनएफएल स्टार चाड ओचोसिनको और उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर लुई सुआरेज़ भी यह मैच देखने के लिए पहुंचे थे।

एपी

पंत

पंत