Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

पार्टी कार्यक्रम में ‘अपमान’ के विरोध में भाजपा विधायक धरने पर बैठीं

राजपीपला (गुजरात), 15 जून (भाषा) गुजरात के नर्मदा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर जारी अंतर्कलह सोमवार को उस समय खुलकर सामने आ गई, जब एक स्थानीय महिला विधायक पार्टी के एक कार्यक्रम से नाराज होकर बाहर निकल गईं।

विधायक ने आरोप लगाया कि उनका अपमान किया गया और निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। इसके बाद वह धरने पर बैठ गईं और अपने पद से इस्तीफा देने की धमकी दी।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में भाजपा विधायक दर्शना देशमुख गुस्से में मंच छोड़कर जाती दिख रही हैं। उन्होंने एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के प्रति “अनादर” का आरोप लगाते हुए आयोजकों पर सवाल उठाए।

यह विवाद राजपीपला स्थित अंबेडकर हॉल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्पन्न हुआ।

मंच छोड़कर जाने से पहले दर्शना देशमुख को वीडियो में यह कहते सुना गया, “क्या यही हमारी व्यवस्था है? यह पार्टी का कार्यक्रम है। क्या आपने मुझे यहां अपमानित करने के लिए बुलाया है? मैं इस क्षेत्र की निर्वाचित विधायक हूं।”

इसके बाद नर्मदा जिले के नांदोड निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक दर्शना देशमुख महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास सांकेतिक उपवास पर बैठ गईं।

भाषा प्रचेता सुरभि

सुरभि