Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

अग्निवीर वायु सैनिक खेमाराम का पंचोटा गांव में किया गया अंतिम संस्कार

जयपुर, 15 जून (भाषा) अग्निवीर वायु सैनिक खेमाराम कुमावत का सोमवार शाम डीडवाना—कुचामन जिले के उनके पैतृक गांव पंचोटा में अंतिम संस्कार किया गया। खेमाराम की असम में भारतीय वायुसेना के परिवहन विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

कुमावत के छोटे भाई गोविंदराम ने परिवारजनों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और वायुसेना कर्मियों की मौजूदगी में चिता को अग्नि दी।

वायुसेना अधिकारियों ने सम्मान स्वरूप खेमाराम के पिता रामदेव कुमावत और अन्य परिजनों को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा।

जब सैनिक का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके घर लाया गया तो माहौल गमगीन हो गया। उनकी मां और बहन अंतिम श्रद्धांजलि देते समय फूट-फूटकर रो पड़ीं।

अंतिम संस्कार से पहले पांच किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नावा के सांभर चौरा से शुरू होकर हेमपुरा रोड होते हुए सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पंचोटा तक पहुंची, जहां पार्थिव शरीर को जनता के दर्शन के लिए रखा गया।

खेमाराम उन पांच वायुसेना कर्मियों में शामिल थे, जिनकी 13 जून को असम के जोरहाट जिले में एक परिवहन विमान के नीचे उतरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने पर मौत हो गई थी।

इससे पहले, जब पार्थिव शरीर जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचा, तो जयपुर से सांसद मंजू शर्मा सहित कई नेताओं ने सैनिक को पुष्पांजलि अर्पित की।

भाषा बाकोलिया सुरभि

सुरभि