Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

गुवाहाटी हवाई अड्डे का टर्मिनल-2 दुनिया के सबसे सुंदर हवाई अड्डों की सूची में शामिल

गुवाहाटी, 15 जून (भाषा) गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एलजीबीआईए) के टर्मिनल-2 को वास्तुकला और डिजाइन के क्षेत्र के प्रतिष्ठित पुरस्कार 'प्रिक्स वर्साय' द्वारा 2026 के लिए दुनिया के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में शामिल किया गया है।

कंपनी द्वारा सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, अदाणी समूह द्वारा प्रबंधित एलजीबीआईए दुनिया के शीर्ष सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों की सूची में जगह बनाने वाले भारत के दो हवाई अड्डों में शामिल है।

बयान में बताया गया कि इस सूची में शामिल होने वाला देश का दूसरा हवाई अड्डा नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एनएमआईए) है। इस हवाई अड्डे का प्रबंधन भी देश का सबसे बड़ा निजी हवाई अड्डा संचालक 'अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड' (एएएचएल) करता है।

'प्रिक्स वर्साय' वास्तुकला और डिजाइन के क्षेत्र में दिया जाने वाला एक वार्षिक वैश्विक पुरस्कार है, जिसे वर्ष 2015 से पेरिस स्थित यूनेस्को के मुख्यालय में प्रदान किया जाता है।

भाषा प्रचेता सुभाष

सुभाष