Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

तमिलनाडु: मुख्यमंत्री विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक का मामला सात अगस्त के लिए टला

चेन्नई, 15 जून (भाषा) तमिलनाडु में चेंगलपट्टू की महिला अदालत ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक के मामले की सुनवाई सात अगस्त के लिए स्थगित कर दी।

संगीता ने अपनी शुरुआती याचिका में मीडिया संस्थानों पर कानूनी रोक लगाने का अनुरोध किया था, ताकि ये (मीडिया) संस्थान उनके वैवाहिक विवाद से जुड़े साक्षात्कार प्रसारित न करें, परिचर्चा आयोजित न करें या काल्पनिक खबरें प्रकाशित करने से बचें।

उन्होंने 27 साल के वैवाहिक रिश्ते को समाप्त करने के लिए 24 फरवरी 2026 को चेंगलपट्टू परिवार अदालत के समक्ष औपचारिक रूप से याचिका दायर की थी।

न्यायाधीश ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश होने संबंधी वादकालीन याचिका खारिज करते हुए मामले की अगली सुनवाई सात अगस्त के लिए स्थगित कर दी।

भाषा सुरेश सुभाष

सुभाष