कोलकाता, 15 जून (भाषा) कोलकाता पुलिस ने कई थानों के प्रभारी अधिकारियों (ओसी) और अपर प्रभारी अधिकारियों (एओसी) का तबादला कर दिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि प्रगति मैदान थाने के प्रभारी अधिकारी रामचंद्रन विनोद कुमार का तबादला विशेष शाखा में कर दिया गया और उनकी जगह बड़ाबाजार थाने के अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी बाबाई भट्टाचार्य को नियुक्त किया गया है।
नारकेलडांगा थाने के प्रभारी अधिकारी मनोज बिस्वास को भी विशेष शाखा में भेज दिया गया है, उनकी जगह वाटगंज थाने के अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी शुभंकर सरकार को नियुक्त किया गया है।
ठाकुरपुकुर थाने के प्रभारी अधिकारी राजीब साहू का तबादला गुप्तचर विभाग में कर दिया गया है। उनकी जगह यातायात विभाग के अधिकारी सुखेंदु कुमार चैल को नियुक्त किया गया है।
राजाबागान थाने के अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी सिलास टोप्पो को तारातला थाने का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भाषा जोहेब सुभाष
सुभाष