Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

उम्मीद है औपचारिक दस्तखत होने तक अमेरिका-ईरान शांति समझौता कायम रहेगा: उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर, 15 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को उम्मीद जताई कि अमेरिका-ईरान युद्ध को समाप्त करने का समझौता, इस पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर होने तक कायम रहेगा।

खाड़ी क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से अधिक समय से जारी गतिरोध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में इस समझौते पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर किए जाएंगे।

यहां एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, 'इस शांति समझौते में क्या है, यह न तो आपको पता है और न ही मुझे। शायद अमेरिका, ईरान और कुछ हद तक पाकिस्तान को पता है कि इसमें क्या है। हमें शुक्रवार तक का इंतजार करना होगा।'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार शाम को घोषणा की थी कि ईरान के साथ 107 दिनों से जारी उस युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौता तैयार हो गया है, जिसने वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट पैदा कर दिया था।

अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि शुक्रवार तक इस शांति समझौते में कोई रोड़ा अटकाने की कोशिश नहीं होगी।

भाषा सुमित रंजन

रंजन दिलीप

दिलीप