Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

प्रधानमंत्री मोदी ने 12 वर्ष में 100 विदेश यात्राएं कीं

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फ्रांस और स्लोवाकिया की जारी एक सप्ताह लंबी यात्रा प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद उनकी 100वीं विदेश यात्रा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री के रूप में मोदी की पहली विदेश यात्रा 15 से 16 जून, 2014 तक भूटान की थी। उनकी दूसरी विदेश यात्रा उसी वर्ष 13 से 17 जुलाई तक ब्राजील की थी, जहां उन्होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया था।

मोदी ने 26 मई, 2014 को भारत के प्रधानमंत्री का पद संभाला था और इसके बाद वह 2019 तथा 2024 में फिर से निर्वाचित हुए।

पीएमओ की वेबसाइट के अनुसार, अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री के रूप में मोदी अब तक 78 देशों की यात्रा कर चुके हैं।

अपने पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने कुल 49 विदेश यात्राएं की थीं।

दूसरे कार्यकाल में मोदी की पहली विदेश यात्रा 8 से 9 जून, 2019 तक मालदीव और श्रीलंका की थी।

अपने दूसरे कार्यकाल में मोदी ने कुल 27 विदेश यात्राएं कीं।

तीसरे कार्यकाल में मोदी की पहली विदेश यात्रा 13 से 14 जून, 2024 तक इटली की थी।

उनकी पिछली विदेश यात्रा 15 से 20 मई तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की थी।

प्रधानमंत्री की वर्तमान विदेश यात्रा 13 जून को शुरू हुई थी और 18 जून को समाप्त होगी। यह उनके तीसरे कार्यकाल की अब तक की 24वीं विदेश यात्रा है।

मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर गए हैं, जहां वह जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और विभिन्न द्विपक्षीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विश्व नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।

भाषा जोहेब धीरज

धीरज