Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

मजबूत हाजिर मांग तांबा वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को तांबा की कीमत 10.65 रुपये की तेजी के साथ 1,341.95 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में ताांबा के जून माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 10.65 रुपये अथवा 0.8 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,341.95 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 1,605 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश