Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

मजबूत हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में तेजी

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारगम की कीमत 57 रुपये की तेजी के साथ 11,433 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जुलाई माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 57 रुपये यानी 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,433 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 60,165 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश