Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

कमजोर हाजिर मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में सोमवार को बिनौला तेल खली की कीमत 13 रुपये की गिरावट के साथ 3,568 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के जुलाई माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 13 रुपये यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,568 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 57,120 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों द्वारा बिकवाली करने से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश