Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

अमेरिका-ईरान समझौते से कारोबारी धारणा में सुधार, सोना-चांदी कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) अमेरिका-ईरान शांति समझौते की घोषणा के बाद बाजार की कारोबारी धारणा में सुधार के कारण मजबूत वैश्विक रुझानों को देखते हुए सोमवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में तेजी आई और यह 2,242 रुपये बढ़कर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 2,242 रुपये यानी 1.49 प्रतिशत के उछाल के साथ 1,52,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 8,948 लॉट का कारोबार हुआ।

पिछले सप्ताह सोना वायदा 5,066 रुपये अथवा 3.2 प्रतिशत टूटकर 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विश्लेषकों ने कहा कि यह सुधार पिछले हफ्ते कीमती धातु में तेज गिरावट के बाद आया, जब भू-राजनीतिक तनाव और लंबे समय तक उच्च ब्याज दर के माहौल पर चिंताओं के बीच व्यापारियों ने अपनी स्थिति का पुनर्मूल्यांकन किया।

विदेशी व्यापार, न्यूयॉर्क में अगस्त अनुबंध वाला कॉमेक्स सोना वायदा 91.04 डॉलर या 2.15 प्रतिशत बढ़कर4,329.84 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले सप्ताह के दौरान सोना लगभग 3 प्रतिशत गिरकर 4,238.8 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश