Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

मजबूत हाजिर मांग से जस्ता वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बीच कारोबारियों द्वारा सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में सोमवार को जस्ता की कीमत 2.85 रुपये की तेजी के साथ 371.65 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 2.85 रुपये या 0.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 371.65 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 2,525 लॉट के लिए कारोबार हुए।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश