Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

राजस्थान : मुख्यमंत्री शर्मा ने शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया, लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए

जयपुर, 15 जून (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को जयपुर के सांगानेर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और पट्टे भी वितरित किए।

अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

उन्होंने नामांतरण, भू-उपयोग परिवर्तन, सड़कों की मरम्मत एवं पेचवर्क, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, भवन निर्माण स्वीकृति तथा सीवर कनेक्शन सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शर्मा ने कहा कि शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को राहत प्रदान करना और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को पट्टे, प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति पत्र तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने विशेष योग्यजन लाभार्थियों को सहायक उपकरण भी प्रदान किए।

इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

भाषा

पृथ्वी रवि कांत