Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

वर्ष 2025-26 में सोयाबीन का आयात नौ लाख टन रहने का अनुमान

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) ने सोमवार को कम घरेलू आपूर्ति के कारण सितंबर, 2026 को समाप्त होने वाले चालू तेल विपणन वर्ष के लिए सोयाबीन आयात अनुमान को छह लाख टन से संशोधित कर नौ लाख टन कर दिया है।

पिछले तेल वर्ष 2024-25 में सोयाबीन का आयात केवल 2,000 टन का हुआ था।

एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक डी.एन पाठक ने एक बयान में कहा, ‘‘इस साल सोयाबीन का आयात अधिक है और हमने वर्ष 2025-2026 के लिए सोयाबीन आयात अनुमान को छह लाख टन से बढ़ाकर नौ लाख टन कर दिया है।’’

पेराई की जाने वाली सोयाबीन की मात्रा को पहले के 102 लाख टन से थोड़ा बढ़ाकर 104 लाख टन कर दिया गया है।

सोपा ने सोयाबीन डी-आयल्ड केक या तेल रहित खल (डीओसी) निर्यात को भी पहले के 10 लाख टन से बढ़ाकर 11 लाख टन कर दिया है।

एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष के बचे स्टॉक सहित सोयाबीन का उत्पादन वर्ष 2025-26 के लिए 117.92 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष में 137.76 लाख टन था।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय