Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

जिला परिषद के स्कूल 90 फीसदी निजी संस्थानों से बेहतर: मुख्यमंत्री फडणवीस

मुंबई, 15 जून (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को दावा किया कि राज्य में जिला परिषद (जिप) द्वारा संचालित स्कूल 90 प्रतिशत निजी स्कूलों से बेहतर हैं।

फडणवीस ने रायगढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल में 'डिजिटल प्रयोगशाला' का उद्घाटन करने के बाद कहा कि जिला परिषद के स्कूलों को लेकर जो नकारात्मक धारणा थी, वह अब काफी हद तक दूर हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्रों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने के लिए पूरे महाराष्ट्र के स्कूलों में संबंधित की सुविधाएं तैयार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जिला परिषद के स्कूलों में दी जाने वाली शिक्षा, 90 प्रतिशत निजी स्कूलों द्वारा दी जाने वाली शिक्षा से कहीं बेहतर है।’’

उन्होंने दावा किया कि एक समय था जब जिला परिषद के स्कूल जर्जर भवनों में संचालित होते थे और वहां बुनियादी सुविधाओं की कमी थी, लेकिन आज उनमें से अधिकांश, निजी विद्यालयों के बराबर हैं और कुछ मामलों में तो उनसे भी बेहतर हैं।

फडणवीस ने कहा, 'जिला परिषद के स्कूलों के साथ जुड़ी हीनभावना अब खत्म हो गयी है। कई जिलों में निजी स्कूलों को छोड़कर जिला परिषद के स्कूलों में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी है।'

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश