Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

जम्मू कश्मीर के डोडा में मादक पदार्थ मामले में आरोपी से जुड़े दो घर और दुकानें कुर्क

जम्मू, 15 जून (भाषा) जम्मू कश्मीर पुलिस ने सोमवार को डोडा जिले में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोपी से जुड़े दो मकानों और कुछ दुकानों को कुर्क कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस साल की शुरुआत में आरोपी कमर दीन के खिलाफ दर्ज एक मामले की जांच में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत उसकी संपत्ति को कुर्क किया गया।

जांच के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ और दोष साबित करने वाली अन्य सामग्री बरामद की गई, जिससे मादक पदार्थ तस्करी में आरोपी की संलिप्तता का पता चलता है।

प्रवक्ता ने बताया कि विस्तृत वित्तीय जांच से यह पता चला है कि डोमेल (कहारा) में दुकानों वाला तीन मंजिला रिहायशी मकान और बानी ट्रंकल में एक रिहायशी मकान (दीन का) कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी से हुई कमाई से हासिल किए गए थे।

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है और गैर-कानूनी तरीकों से हासिल की गई किसी भी अतिरिक्त संपत्ति को चिन्हित करके उसे कुर्क करने की कोशिशें की जा रही हैं।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन