Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

केरल में समुद्र में डूबने से दो युवकों की मौत

कासरगोड (केरल), 15 जून (भाषा) कासरगोड के पास के समुद्र तट पर तेज लहरों की चपेट में आकर बह जाने से दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान चंगनासेरी के रहने वाले अप्पू टी. अब्राहम (20) और कोट्टायम जिले के चिंगवनम के रहने वाले अंकित (20) के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों रविवार को एक दोस्त के साथ किसी परिचित से मिलने कासरगोड पहुंचे थे।

पुलिस ने बताया कि शाम को बाद में यह समूह बेकल के पास पल्लीकारा तट पर गया।

पुलिस ने बताया कि समूह के दो सदस्य तो किनारे पर ही रहे, लेकिन अब्राहम और अंकित समुद्र में चले गए और तेज लहरों में बह गए।

पुलिस ने बताया कि उनके दोस्तों ने तुरंत जीवन रक्षकों को सूचित किया, जिन्होंने तलाश अभियान शुरू किया।

बाद में तटीय पुलिस, तटरक्षक बल और मत्स्य विभाग के कर्मचारी भी तलाश अभियान में शामिल हो गए।

पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर को चित्तारी मुहाने के पास समुद्र से अब्राहम का शव बरामद किया गया, जो उसके लापता होने वाले स्थान से करीब छह किलोमीटर दक्षिण में है। उन्होंने बताया कि अंकित का शव बाद में और अधिक दक्षिण की ओर, कान्हांगड़ के पास से बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया और इसके बाद उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया जाएगा।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप