Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

रूस के हमले से यूक्रेन में 11 लोगों की मौत

कीव, 15 जून (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को बताया कि रूस ने यूक्रेन के प्रमुख शहरों पर रातभर सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों से हमला किया, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी क्षतिग्रस्त हो गया।

राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर ये हमले ऐसे समय हुए हैं, जब राष्ट्रपति जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर अलग-अलग बातचीत की थी।

यूक्रेन युद्ध पर मंगलवार को फ्रांस में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में भी चर्चा होने की संभावना है। इस सम्मेलन में जेलेंस्की और ट्रंप के शामिल होने की उम्मीद है।

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘रूस इस तरह दुनिया को युद्ध जारी रखने का अपना इरादा दिखा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह बेहद जरूरी है कि जी-7 देश इस पर प्रतिक्रिया दें और यह प्रतिक्रिया ठोस एवं निर्णायक हो। आक्रमणकारी देश पर अधिक दबाव बनाया जाए तथा यूक्रेन की वायु रक्षा, विशेषकर बैलिस्टिक मिसाइल रोधी क्षमताओं को और मजबूत करने में मदद दी जाए।’’

कीव में हमले में घायल हुए लोगों में बच्चे भी शामिल हैं।

जेलेंस्की ने कहा कि रूसी हमलों में पूरे यूक्रेन में 11 नागरिकों और आपातकालीन सेवा कर्मियों की मौत हो गई, जबकि 53 अन्य घायल हुए हैं।

कीव के महापौर विताली क्लितस्को ने बताया कि राजधानी में पांच लोगों की मौत हुई। वहीं, शहर के सैन्य प्रशासन प्रमुख तिमूर तकाचेंको के अनुसार कम से कम 30 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच और छह वर्ष की आयु के दो बच्चे भी शामिल हैं।

एपी राखी नोमान

नोमान