Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

महाराष्ट्र : देहू रोड आयुध कारखाना परिसर में लगी आग, कोई नुकसान नहीं

पुणे, 15 जून (भाषा) महाराष्ट्र में पुणे के पास स्थित देहू रोड आयुध कारखाने में सोमवार को गोला-बारूद परीक्षण के दौरान घास में आग लग गई जिस पर जल्द ही काबू पा लिया गया और इस घटना में न तो कोई हताहत हुआ और न ही किसी तरह का कोई नुकसान हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आग पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे से 10 बजकर 45 मिनट के बीच उस परीक्षण क्षेत्र में लगी, जहां गोला-बारूद का परीक्षण किया जाता है।

उन्होंने बताया, “कई बार परीक्षण के दौरान गोला-बारूद घास वाले हिस्से में गिर जाता है, जिससे आग लग जाती है। आज तेज हवा के कारण आग सामान्य दिनों की तुलना में अधिक बड़े क्षेत्र में फैल गई।”

अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए आयुध कारखाने की दमकल गाड़ियों के साथ-साथ पिंपरी-चिंचवड़ समेत आसपास की अग्निशमन सेवाओं की गाड़ियों को भी लगाया गया।

अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया और चिंता की कोई बात नहीं है।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा