Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

नॉर्वे की ‘क्राउन प्रिंसेज’ के सबसे बड़े बेटे को बलात्कार के मामले में चार वर्ष कैद की सजा

ओस्लो, 15 जून (एपी) नॉर्वे की ‘क्राउन प्रिंसेज’ मेट मेरिट के सबसे बड़े बेटे मेरियस बोर्ग होइबी को बलात्कार के मामले में दोषी साबित होने के बाद सोमवार को चार वर्ष कैद की सजा सुनाई गई।

‘क्राउन प्रिंसेज’ किसी महारानी की उत्तराधिकारी को कहा जाता है।

होइबी को बलात्कार से जुड़े चार में से दो आरोपों में दोषी पाया गया जबकि दो अन्य आरोपों से मुक्त कर दिया गया।

होइबी पर 2018 से 2024 के बीच चार महिलाओँ के यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। इसके अलावा उनपर हमले, मादक पदार्थों से संबंधित अपराध समेत कुछ हल्के आरोप भी लगे थे।

होइबी ने बलात्कार के आरोपों को खारिज कर दिया था, हालांकि उन्होंने कई हल्के अपराध करने की बात स्वीकार की थी।

एपी जोहेब मनीषा

मनीषा