Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

डिजिटल आधारित प्रशासन की दक्षता और सुलभता दिखाने में दिल्ली की भूमिका अहम: उपराज्यपाल

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी होने के नाते दिल्ली की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वह दिखाए कि डिजिटल प्रशासन किस तरह प्रभावी, समावेशी और सभी के लिए सुलभ हो सकता है।

उन्होंने यह बात विकासपुरी क्षेत्र में परिवहन मंत्री पंकज सिंह के साथ एक आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन करने के बाद कही।

संधू ने कहा, “दिल्ली के लोगों की प्रशासन में पारदर्शिता और कार्यकुशलता की अपेक्षाएं लगातार बढ़ती रहेंगी। सभी संस्थानों को इन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए लगातार खुद को ढालना होगा।”

उन्होंने बताया कि दिल्ली में अब लगभग छह आधार केंद्र हैं, जिससे लोगों को आधार नामांकन, बायोमेट्रिक अपडेट और अन्य संबंधित सेवाएं पहले से अधिक आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

संधू ने कहा कि आधार ने प्रशासन में पारदर्शिता और समावेशिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

भाषा जितेंद्र नोमान

नोमान