Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

असम के चार उत्पादों को जीआई का दर्जा मिला : मुख्यमंत्री

गुवाहाटी, 15 जून (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को बताया कि राज्य के चार उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (जीआई) का दर्जा मिला है।

उन्होंने बताया कि इन उत्पादों में पारंपरिक वाद्य यंत्र बिहू पेपा, बांस से बने बह शिल्प उत्पाद तथा कार्बी आंगलोंग और देउरी हस्तकरघा उत्पाद शामिल हैं।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ असम के लिए गर्व का क्षण। हमारी समृद्ध विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों को एक और मजबूती मिली है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मान्यता ऐसे समय में दी गई है जब असम की विरासत एवं पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान तथा सराहना मिल रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह प्रमाणन सुनिश्चित करेगा कि इससे जुड़े उत्पादकों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिले और केवल प्रामाणिक उत्पाद ही बाजार में उपलब्ध हों।’’

भाषा निहारिका अजय

अजय