Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

जयपुर में कारोबारी का शव कार की डिक्की में मिला

जयपुर, 15 जून (भाषा) जयपुर में 40 वर्षीय एक कारोबारी का शव सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी एक कार की डिक्की से मिला। कारोबारी दो दिन से लापता थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हरीशंकर शर्मा के रूप में हुई है, जो शिवदासपुरा क्षेत्र के विधानी निवासी थे और भवन निर्माण सामग्री का कारोबार करते थे। उनके परिवार ने शिवदासपुरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने बताया कि हरीशंकर शनिवार सुबह घर से निकले थे और शाम सात बजे के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और उनसे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस ने बताया कि सोमवार को उनके घर से लगभग 100 मीटर दूर खड़ी एक कार की डिक्की से शव बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि शरीर पर चोटों के निशान थे और उसे प्लास्टिक शीट और बोरों में लपेटा गया था।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि हरीशंकर की हत्या उनके मित्र सीताराम खोझ ने वित्तीय विवाद के चलते की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

भाषा बाकोलिया मनीषा अमित

अमित