Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

बांदा में नदी में डूबने से भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

बांदा, 15 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में सोमवार को चंद्रावल नदी में नहाने गए दो सगे भाई-बहन समेत तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, हादसा जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरी कला गांव के पास बह रही चंद्रावल नदी में हुआ। सदर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सौरभ सिंह ने बताया कि नदी में नहाने के दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

मृतकों की पहचान गौरी कला गांव निवासी रामशंकर विश्वकर्मा की बेटी माधुरी (14), उसके छोटे भाई अंशु (10) तथा कानपुर नगर जिले के घाटमपुर निवासी पंकज के पुत्र प्रतीक (13) के रूप में हुई है।

सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

इस दर्दनाक हादसे से मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

भाषा सं जफर

मनीषा

मनीषा