Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

पाकिस्तान में वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से दोनों पायलट की मौत

इस्लामाबाद, 15 जून (भाषा) पाकिस्तान की वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार दोनों पायलट की मौत हो गई। सेना ने यह जानकारी दी।

सेना ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मर्दान के निकट उस वक्त हुई जब विमान एक नियमित ‘‘प्रशिक्षण उड़ान’’ पर था।

इस हादसे में फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहम्मद कासिम अब्दुल्लाह (पाकिस्तान वायुसेना) और लेफ्टिनेंट ताहा अब्बासी (पाकिस्तान नौसेना) की मौत हो गई।

दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए वायु मुख्यालय द्वारा एक जांच बोर्ड गठित किया गया है।

पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर, पाकिस्तान के सेवा प्रमुखों और पाकिस्तान सशस्त्र बलों ने जनहानि पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

भाषा

खारी मनीषा

मनीषा