Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

बिहार के महाधिवक्ता पी के शाही ने पद छोड़ा

पटना, 15 जून (भाषा) बिहार के महाधिवक्ता पी के शाही ने स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और इस संबंध में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेज दिया है।

शाही ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘मैंने महाधिवक्ता का पद छोड़ दिया है और इस संबंध में पत्र मुख्यमंत्री को भेज दिया गया है। इस निर्णय के पीछे कोई विशेष कारण नहीं है। यह पूरी तरह स्वैच्छिक फैसला है।’’

बिहार सरकार में कभी मंत्री रह चुके शाही ने राजनीति छोड़ने के बाद खुद को वकालत के पेशे में समर्पित कर दिया था। उन्हें जनवरी 2023 में दूसरी बार राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह वर्ष 2005 से 2010 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहले कार्यकाल के दौरान भी महाधिवक्ता रह चुके थे।

बाद में उनकी कार्यकुशलता से प्रभावित होकर नीतीश कुमार ने वर्ष 2010 में सत्ता में वापसी के बाद उन्हें अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया था। वरिष्ठ अधिवक्ता शाही ने शिक्षा, पर्यावरण और योजना जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी।

वर्ष 2013 में उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर महाराजगंज लोकसभा सीट के उपचुनाव में भी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार के हाथों भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

इसके कुछ वर्षों बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली और वकालत के पेशे पर ध्यान केंद्रित किया।

भाषा कैलाश

मनीषा

मनीषा