Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता हुआ, आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर 19 जून को होंगे: शहबाज शरीफ

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 15 जून (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घोषणा की कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है और इस पर 19 जून को आयोजित एक समारोह में आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर किए जाएंगे।

शरीफ ने सोमवार तड़के सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ हमें यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि गहन वार्ताओं के बाद अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है।’’

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने ‘‘ लेबनान सहित सभी मोर्चों पर सैन्य अभियानों को तत्काल और स्थायी रूप से समाप्त करने’’ की घोषणा की है।

शरीफ ने कहा, ‘‘आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर 19 जून को स्विट्ज़रलैंड में किए जाएंगे।’’

शरीफ ने संघर्ष का कूटनीतिक समाधान खोजने की प्रतिबद्धता के लिए अमेरिका और ईरान का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस संबंध में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सऊदी अरब और तुर्किये के दूरदर्शी नेतृत्व को भी विशेष रूप से धन्यवाद देना चाहता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अब जबकि समझौता हो चुका है, मध्यस्थ इस सप्ताह कई बैठकों का आयोजन करेंगे। कार्यान्वयन-पूर्व ये चर्चाएं तकनीकी वार्ताओं और आधिकारिक हस्ताक्षर समारोह का आधार तैयार करेंगी।’’

उन्होंने अपने पोस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजिश्कियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची को भी टैग किया।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा