Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

उप्र : पिता पर बेटी की हत्या करने का आरोप

फिरोजाबाद (उप्र), 15 जून (भाषा) जिले के सोफीपुर गांव में, एक व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसे बचाने के लिए आई अपनी पत्नी को घायल कर दिया।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना रविवार देर शाम (फिरोजाबाद जिले के) बसई मोहम्मदपुर थाने के सोफीपुर गांव की है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज कुमार चौधरी ने सोमवार को बताया कि रविवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि सोफीपुर गांव की नीलकंठ कॉलोनी में एक लड़की की हत्या कर दी गई है जिसके बाद पुलिस टीम को घटना स्थल पर भेजा गया ।

चौधरी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि राकेश राठौड़ ने मामूली विवाद के बाद अपनी 19 वर्षीय बेटी मुस्कान पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि जब उसकी पत्नी पुष्पा देवी (48) अपनी बेटी को बचाने आई तो उस पर भी राकेश ने कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

पुलिस ने आरोपी पिता राकेश राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर मनीषा

मनीषा