Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

केरल में ‘प्रियदर्शिनी’ योजना शुरू, महिलाओं और ट्रांसजेंडर को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

तिरुवनंतपुरम, 15 जून (भाषा) केरल में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक गठबंधन (यूडीएफ) सरकार ने अपने प्रमुख चुनावी वादे को पूरा करते हुए सोमवार को ‘प्रियदर्शिनी’ योजना की शुरुआत की।

इस योजना के तहत राज्यभर की साधारण रोडवेज बसों में महिलाएं और ट्रांसजेंडर मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने यहां थम्पानूर रोडवजे बस टर्मिनल में आयोजित एक कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर इस महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की और कहा कि कामकाजी गरीब महिलाओं को इस पहल से काफी लाभ मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा परिवहन मंत्री सी.पी. जॉन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री केए तुलसी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके बाद उन सभी ने महिला यात्रियों के साथ थम्पानूर बस स्टॉप से सचिवालय तक रोडवेज बस में सफर किया।

उद्घाटन समारोह से पहले सुबह पेरुमथुरा जाने वाली एक बस को गुब्बारों से सजाकर थम्पानूर बस टर्मिनल पर लाया गया।

इस मौके पर बस चलाने और टिकट वितरण का काम महिला कर्मचारियों ने ही संभाला।

मुख्यमंत्री ने इससे पहले ‘फेसबुक’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘यह जनता से किए गए वादे को पूरा करने के लिए है।’’

हालांकि, विपक्षी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने इस समारोह से दूरी बनाए रखी और आरोप लगाया कि सरकार ने पहले चरण में रियायत को केवल साधारण रोडवेज सेवाओं तक सीमित कर अपने चुनावी वादे को कमजोर कर दिया है।

यह सुविधा राज्य परिवहन निगम द्वारा संचालित सभी 3,125 साधारण बसों में उपलब्ध होगी।

सरकार ने कहा कि यह पहल उन महिलाओं और ट्रांसजेंडर पर आर्थिक बोझ कम करने के उद्देश्य से है जो काम, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और अन्य दैनिक जरूरतों के लिए सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर हैं।

भाषा

खारी जितेंद्र

जितेंद्र