Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

मित्रभा गुहा ने ईस्पोर्ट्स नेशंस कप के लिए क्वालीफाई किया

रियाद, 15 जून (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर मित्राभा गुहा ने क्षेत्रीय क्वालीफायर में शीर्ष स्थान हासिल कर नवंबर में यहां होने वाले ईस्पोर्ट्स नेशंस कप के लिए भारतीय शतरंज टीम में जगह पक्की कर ली है।

भारतीय टीम में निहाल सरीन भी शामिल है जिन्होंने चैंपियंस चेस टूर (सीसीटी) लीडरबोर्ड के माध्यम से सीधा प्रवेश पाया।

नेशंस कप में शतरंज प्रतियोगिता में 128 खिलाड़ी 600,000 अमेरिकी डॉलर (5.7 करोड़ रुपये) के पुरस्कार पूल के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्रतियोगिता दो नवंबर से शुरू होगी और आठ नवंबर को प्लेऑफ फाइनल के साथ समाप्त होगी।

नेशंस कप 29 नवंबर तक खेला जाएगा।

भाषा

पंत

पंत