Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

भारत-ब्रिटेन के बीच प्रौद्योगिकी, शोध व स्टार्टअप में सहयोग पर चर्चा

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) भारत और ब्रिटेन के व्यापार मंत्रियों ने नवाचार, शोध, स्टार्टअप और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर द्विपक्षीय बैठक की।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी, ‘‘ ब्रिटेन के व्यापार एवं व्यवसाय मंत्री पीटर काइल के साथ ऑनलाइन बैठक हुई... हमने नवाचार, शोध, स्टार्टअप और उभरती प्रौद्योगिकियों में भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।’’

यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों देशों ने मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन ब्रिटिश स्टील पर सुरक्षा उपाय जैसे मुद्दे इसके क्रियान्वयन में बाधा बने हुए हैं।

गोयल इस महीने के अंत में लंदन यात्रा पर जा सकते हैं। दोनों नेताओं के बीच इन मुद्दों पर दो जून को भी बैठक हुई थी।

भारत और ब्रिटेन ने व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) पर 24 जुलाई, 2025 को हस्ताक्षर किए थे।

भाषा निहारिका

निहारिका