Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

आंध्र प्रदेश: राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने तीरंदाजी विश्व कप में दो स्वर्ण पदक जीतने पर धीरज को बधाई दी

अमरावती, 15 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा को तुर्किए के अंताल्या में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में दो स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

धीरज ने तीरंदाजी विश्व कप में पुरुष रिकर्व स्पर्धा में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता और कुमकुम मोहोद के साथ मिलकर रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल किया।

नजीर ने लोक भवन द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं धीरज बोम्मादेवरा को तीरंदाजी विश्व कप में उनका पहला स्वर्ण पदक जीतने और रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में दूसरा स्वर्ण पदक हासिल करने पर हार्दिक बधाई देता हूं।’’

राज्यपाल ने इस उपलब्धि को आंध्र प्रदेश व देश के लिए गर्व का क्षण बताया और धीरज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री नायडू ने भी कहा कि फाइनल में दक्षिण कोरिया के ली वू सियोक पर धीरज की जीत उनकी असाधारण प्रतिभा और कौशल को दर्शाती है।

नायडू ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘यह गर्व की बात है कि धीरज ने तुर्किए के अंताल्या में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुमकुम मोहोद के साथ मिश्रित टीम स्पर्धा और पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व वर्ग दोनों में स्वर्ण पदक जीते।’’

नायडू ने मोहोद और भारत की टीम को भी शुभकामनाएं दीं तथा उम्मीद जताई कि वह भविष्य में और भी सफलताएं हासिल करेंगे।

भाषा खारी जितेंद्र

जितेंद्र