Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में फुटबॉल कोच गिरफ्तार

पालघर, 15 जून (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर ज़िले में एक फ़ुटबॉल कोच ने कथित तौर पर खेल में करियर बनवाने का वादा करके 17 साल की लड़की का तीन साल तक यौन शोषण किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिवार की शिकायत के आधार पर, शनिवार को 36 वर्षीय आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया। उसका वसई इलाके में एक निजी फ़ुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र है।

शिकायत के अनुसार, युवती ने वर्ष 2023 में फुटबॉल प्रशिक्षण लेने के लिए कोचिंग सेंटर में दाखिला लिया था। माणिकपुर पुलिस ने बताया कि कोच ने खेल में 'बेहतरीन मौकों' का भरोसा दिलाकर उसका विश्वास जीता और फिर कथित तौर पर पिछले तीन सालों में उसका यौन शोषण किया।

उन्होंने बताया कि लड़की ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके वीडियो बनाए और तस्वीरें भी खींचीं और जब लड़की ने बाद में उससे बातचीत कम कर दी, तो आरोपी ने वीडियो और फ़ोटो सार्वजनिक करने की धमकी दी।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर लड़की ने अपने परिवार वालों को पूरी बात बताई, जिसके बाद उन्होंने माणिकपुर पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।'

शिकायत के आधार पर, पुलिस ने जांच शुरू की और बाद में आरोपी के खिलाफ बलात्कार और आपराधिक धमकी के लिए भारतीय न्याय संहिता की धाराओं और बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा तान्या शोभना

शोभना