Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

दिल्ली के अस्पताल में लगी मामूली आग, कोई हताहत नहीं

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डाबरी इलाके में गुर्दे के एक अस्पताल के बिजली के जंक्शन बॉक्स में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अग्निशमन विभाग को रविवार रात करीब 10 बजकर 25 मिनट पर अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां, एक ‘वाटर बाउजर’ और श्वसन उपकरण सहायता वाहन भेजे गए।

अधिकारी के अनुसार, दमकल कर्मियों ने आग पर रात 10 बजकर 40 मिनट तक काबू पा लिया था।

भाषा जितेंद्र शोभना

शोभना