Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

ईरान के कप्तान ने कहा, अमेरिका से युद्ध के कारण विश्व कप का अनुभव सुखद नहीं

इंगलवुड (अमेरिका), 15 जून (एपी) ईरान के कप्तान मेहदी तारेमी ने कहा कि विश्व कप फुटबॉल के सह-मेजबान अमेरिका के साथ चल रहे उनके देश के युद्ध के कारण उन्हें अभी तक कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है और उनके लिए अभी तक का अनुभव सुखद नहीं रहा है।

ईरान की टीम रविवार को मैक्सिको के तिजुआना स्थित अपने अभ्यास स्थल से लॉस एंजिलिस पहुंची। तिजुआना अमेरिकी सीमा के ठीक पार है और उस स्टेडियम से लगभग 140 मील (225 किलोमीटर) दूर है जहां वह न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप चरण का अपना पहला मैच खेलेगा।

जंग के कारण ईरान के अभ्यास स्थल को अमेरिका से स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके बाद से उसकी टीम को वीजा समस्याओं सहित कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

तारेमी ने कहा, ‘‘विश्व कप के लिए यहां पहुंचते ही मुझे तनाव महसूस होने लगा था। किसी भी टूर्नामेंट में जब तनाव होता है, तो हमें वह सुखद अनुभव नहीं मिलता जिसके बारे में हम हमेशा शांति और खुशी से बात करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि ऐसा सिर्फ हमारे साथ ही नहीं हुआ। मुझे पता है कि कई अन्य देशों को भी वीजा संबंधी समस्याओं और अभ्यास शिविरों में बदलाव का सामना करना पड़ा। हमारे विश्व कप के लिए रवाना होने से पहले देश के लोगों में जो भावना और उत्साह होता था और जिस तरह से वे विश्व कप का बेसब्री से इंतजार करते थे, मुझे लगता है कि इस बार शायद उनमें वह भावना नहीं थी।’’

तारेमी ने कहा, ‘‘इस तरह का तनाव उस खुशी को कम करता है जो विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में भाग लेने से मिलती है। यह तनाव फीफा के इस संदेश को भी कमजोर करता है कि फुटबॉल शांति लाता है।’’

एपी

पंत

पंत