Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

लंदन में हजारों कश्मीरी पाकिस्तान-विरोधी मार्च के लिए सड़कों पर उतरे

लंदन, 15 जून (भाषा) लंदन में हजारों ‘ब्रिटिश कश्मीरी’ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में सुरक्षा बलों की कार्रवाई के विरोध में मार्च निकाले के लिए ‘पार्लियामेंट स्क्वेयर’ में इकट्ठा हुए।

भीड़ ने बैनर लहराए और पाकिस्तानी बलों के खिलाफ ‘‘क्रांति’’ के समर्थन में नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने ‘ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी’ (जेएएसी) के समर्थन में मानवाधिकारों की बहाली तथा क्षेत्र में फैलाए जा रहे ‘‘आतंकवाद’’ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने ‘‘पाकिस्तानी सेना वापस जाओ’’ जैसे नारे भी लगाए।

उन्होंने पीओके में आम नागरिकों की कथित हत्याओं, महिलाओं के उत्पीड़न और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ बल प्रयोग पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की।

प्रदर्शनकारियों ने ‘न्याय’ की मांग करते हुए नारे लगाए और क्षेत्र में हाल में सामने आई अशांति की घटनाओं को उजागर करने के लिए तख्तियां लहराईं। यह विरोध मार्च इस सप्ताह की शुरुआत में ब्रैडफोर्ड स्थित पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के बाहर हुए इसी तरह के प्रदर्शनों के बाद निकाला गया।

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) समेत कई संगठनों ने तथाकथित क्षेत्रीय सरकार के उस फैसले पर गहरी चिंता जताई है, जिसके तहत संजेएएसी को आतंकवाद-रोधी कानूनों के अंतर्गत प्रतिबंधित कर दिया गया है।

पीओके के रावलाकोट में पुलिस और जेएएसी कार्यकर्ताओं के बीच हाल में हुई झड़पों में कई नागरिक और पुलिसकर्मी मारे गए हैं।

भारत का स्पष्ट मत है कि पाकिस्तान ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्से पर अवैध कब्जा कर रखा है।

भाषा खारी शोभना

शोभना