Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

पंजाब में आप सरकार के अच्छे कामों को रुकने नहीं देना चाहिए : केजरीवाल

मोहाली, 14 जून (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लोगों से 2027 के विधानसभा चुनावों में भगवंत मान को फिर से पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य को आप सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों को किसी भी कीमत पर रुकने नहीं देना चाहिए।

उन्होंने अगले चुनाव के लिए समर्थन की अपील करते हुए कहा, 'अब हमारे पास केवल एक ही काम बचा है। हमने पांच साल में बहुत सारे काम किए हैं, लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है। हमें मान को फिर से मुख्यमंत्री बनाना होगा।'

केजरीवाल ने मुख्यमंत्री मान और अन्य नेताओं के साथ हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों में पार्टी की जीत के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिए यहां एक रोड शो किया।

केजरीवाल ने कहा, “शिरोमणि अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के शासनकाल के दौरान पंजाब को बर्बादी की ओर धकेल दिया गया था, पूरे राज्य में उस वक्त मादक पदार्थ फैला था।'

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान ने पंजाब को उस कठिन दौर से बाहर निकालने और उसे फिर से प्रगति की राह पर ले जाने के लिए अथक प्रयास किए हैं।

केजरीवाल ने लोगों से इस बदलाव को और मजबूत करने का आग्रह करते हुए कहा कि पंजाब को मान सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों को किसी भी कीमत पर रुकने नहीं देना चाहिए।

भाषा

प्रचेता प्रशांत

प्रशांत