Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

बेरूत में इजराइल के हमलों की वजह से अमेरिका-ईरान शांति समझौते में देरी

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, 14 जून (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यहां स्थानीय मीडिया को बताया कि बेरूत में हिज़्बुल्ला के ठिकानों पर इजराइल के हमलों के कारण पश्चिम एशिया में संघर्ष खत्म करने के लिए अमेरिका-ईरान समझौते पर हस्ताक्षर में कुछ घंटों की देरी हुई है।

ट्रंप ने कहा कि बेरूत में इजराइली हमले के बारे में सुनकर उन्हें झटका लगा और उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से नाराजगी जतायी।

ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया संस्था ‘एक्सियोस’ से कहा, “इसने सब कुछ उलट-पुलट कर दिया। इसने हस्ताक्षर में कुछ घंटों की देरी कर दी। यह अभी होने वाला था। अब इसे कुछ घंटों बाद के लिए तय किया गया है।”

राष्ट्रपति ने ‘फॉक्स न्यूज’ को बताया कि ईरान के साथ शांति समझौते पर रविवार को इलेक्ट्रॉनिक रूप से हस्ताक्षर किए जाएंगे और आमने-सामने हस्ताक्षर एक हफ्ते बाद यूरोप में होंगे।

ट्रंप ने कहा कि वह ईरान में वार्ताकारों से भी बात कर रहे हैं ताकि उन्हें बेरूत में इजराइली हवाई हमलों का जवाब देने से रोका जा सके।

फॉक्स न्यूज़ के मुताबिक, ट्रंप ने नेतन्याहू से फ़ोन पर कहा, “आप यह क्या बकवास कर रहे हैं?”

ट्रंप ने ‘एक्सियोस’ से कहा, “बीबी (नेतन्याहू) को वह बकवास हमला करने की क्या जरूरत थी? मैं बहुत गुस्से में था। मैंने उन्हें यह बात बता दी। उनमें जरा भी समझदारी नहीं है। मैंने उन्हें यह साफ़-साफ़ कह दिया।”

इससे पहले ट्रंप ने इजराइल और ईरान से हमलों से परहेज करने को कहा था।

भाषा प्रशांत सुरभि

सुरभि