Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

जीआईबी प्रजनन कार्यक्रम में तीन और चूजे शामिल: पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को कहा कि ‘ग्रेट इंडियन बस्टर्ड’ (जीआईबी) के संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम में पिछले कुछ दिनों में तीन और चूजों को शामिल किया गया है।

पर्यावरण मंत्री ने बताया कि इसके साथ ही कृत्रिम परिवेश में प्रजनन के चौथे वर्ष में अब तक पैदा हुए चूजों की कुल संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'जीआईबी के कृत्रिम परिवेश में प्रजनन के चौथे वर्ष में अब तक 26 चूजे पैदा हुए हैं। इनमें कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से 18, प्राकृतिक प्रजनन के जरिए चार और जंगलों से एकत्र किए गए अंडों से निकले चार चूजे शामिल हैं।'

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत अब पक्षियों की संख्या बढ़कर 94 हो गई है और मौजूदा मौसम के दौरान कुछ और चूजों के अंडों से बाहर आने की उम्मीद है।

भाषा प्रचेता सुरभि

सुरभि