Breaking News

सीतामढ़ी में कुख्यात अपराधी राकेश यादव के भाई को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, मौत     |   ठाणे: मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा 26 टन वजन वाला कंटेनर, टला बड़ा हादसा     |   ग्रेटर नोएडा: एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान 2 की दम घुटने से मौत     |   जम्मू-कश्मीर के दरहाली अट्टी इलाके में अचानक आई बाढ़, घरों और खेतों में घुसा पानी     |   दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों के लिए बड़ी राहत     |  

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर व्हाइट हाउस में यूएफसी 'फाइट नाइट' आयोजित

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, 14 जून (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 80वें जन्मदिन के अवसर पर रविवार को व्हाइट हाउस के साउथ लॉन एक ऐतिहासिक ‘फाइट नाइट’ का आयोजन किया गया, जहां एक मुख्य कार्यक्रम में अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) के लड़ाके अष्टकोणीय आकार वाले ‘पिंजरे’ में एक-दूसरे को कड़ी चुनौती देंगे।

इस विशेष आयोजन के तहत ‘ऑक्टागन’ (मुकाबले के लिए तैयार किया गया विशेष पिंजरा) में यूएफसी लड़ाकों के बीच कुल सात मुकाबले होने हैं। इस दौरान साउथ लॉन एरिना में मौजूद 4,000 से अधिक 'विशेष आमंत्रित' दर्शक लड़ाकों का उत्साह बढ़ाएंगे।

इसके साथ ही, व्हाइट हाउस के दक्षिण में स्थित 52 एकड़ में फैले 'एलिप्स' पार्क में लगभग 75,000 दर्शकों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है, जो विशाल स्क्रीन के माध्यम से इस पूरे आयोजन का सीधा प्रसारण देख सकेगी।

राष्ट्रपति ट्रंप और उनके परिवार के सदस्य हॉलीवुड के सितारों तथा विशेष आमंत्रित अतिथियों के साथ रिंग के बिल्कुल पास बैठकर लड़ाकों का उत्साहवर्धन करेंगे।

भाषा

प्रचेता प्रशांत

प्रशांत